फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को रोकना समाधान नहीं, सरकार बातचीत करे : हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि किसानों को दिल्ली जाने से रोकना समाधान नहीं, बल्कि केंद्र सरकार किसानों से उनकी मांगों को लेकर बातचीत करे। हुड्डा रविवार को डी-पार्क स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

हुड्डा ने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री कहते हैं कि प्रदेश में 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदा जा रहा है, दूसरी तरफ प्रदेश में 24 फसल होती ही नहीं। मुख्यमंत्री से पूछा था कि फसलों के नाम बता दें, लेकिन आज तक नहीं बताया गया। उन्होंने कहा कि किसानों को बिजाई के समय डीएपी, सिंचाई के समय यूरिया और कटाई के समय एमएसपी देने में सरकार नाकाम साबित हुई है। यही वजह है कि बार-बार अपनी मांगों को लेकर किसानों को आंदोलन करना पड़ता है, लेकिन सरकार किसानों की मांगों को नजरअंदाज कर रही है। पिछली बार आंदोलन खत्म करवाते हुए सरकार ने एमएसपी के लिए बाकायदा एक कमेटी बनाने का एलान किया था। इतना लंबा समय बीत जाने के बाद भी किसानों के हाथ खाली हैं।
किसान सरकार को उसका वादा याद दिलाने के लिए दिल्ली जाना चाहते हैं। हुड्डा ने कहा कि सभी को प्रजातंत्र में शांतिपूर्ण तरीके से कहीं भी आने-जाने या अपनी बात कहने का अधिकार है, लेकिन बीजेपी सरकार किसानों से यह अधिकार छीनना चाहती है। जबकि किसानों ने सरकार के बात मानते हुए बिना ट्रैक्टर-ट्राॅली के दिल्ली जाने की बात मान ली है। ऐसे में उनको रोकना पूरी तरह अलोकतांत्रिक है। हुड्डा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रदेश अपराध के मामले में नंबर एक हो गया है। क्योंकि सरकार अपनी जिम्मेदारी को निभाने में नाकाम रही है। इसलिए आज प्रदेश में हर व्यक्ति खुद को असुरक्षित महसूस करता है। 10 साल से सत्ता में होने के बावजूद उसके पास गिनवाने के लिए न कोई काम है और न ही कोई उपलब्धि। बीजेपी ने हरियाणा में न कोई नया पावर प्लांट लगाया, न ही मेट्रो लाइन को आगे बढ़ाया, न ही प्रदेश में कोई बड़ा संस्थान, विश्वविद्यालय या उद्योग स्थापित किया।
विज्ञापन

निकाय चुनाव के लिए तैयार कांग्रेस, बावरिया के बयान पर सवाल टाला
प्रदेश में संभावित निकाय चुनाव के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस हर समय चुनाव के लिए तैयार रहती है। संगठन जब तैयार होगा, बता दिया जाएगा। विधानसभा चुनाव में हार पर दीपक बावरिया के बयान पर हुड्डा ने कहा, इस बारे में दीपक बावरिया से ही सवाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें