माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। शहर की राजीव कॉलोनी में युवक ने दो दोस्तों को घर में नशा करने से रोका तो उन्होंने उसे डंडों से पीटा और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस संबंध में सिटी थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक भूपेंद्र सिंह ने दी शिकायत में बताया कि देव कॉलोनी निवासी धैर्य अपने दोस्त तुषार गिल के साथ उसके घर आया। वह नशा करने की कहने लगा, लेकिन भूपेंद्र ने मना कर दिया। साथ ही घर से जाने को कहा। नौ फरवरी को करीब डेढ़ से दो बजे के बीच उसके घर में आए और मारपीट करने लगे। मोबाइल को जेब से निकालकर तोड़ दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।