फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: पुलिस क्वार्टर में रह रही महिला से भाभी बनकर ठगे एक लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। सुखपुरा चौक स्थित पुलिस क्वार्टर में रह रही महिला से किसी ने भाभी बनकर एक लाख रुपये की ठगी कर ली। इस संबंध में सिटी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक महिला नीलम ने दी शिकायत में बताया कि 10 फरवरी की सुबह करीब पौने 10 बजे उसके पास एक महिला का फोन आया। महिला बोली, उसकी भाभी रीना बोल रही है। वह अकाउंट नंबर भेज दी है, जिसमें एक लाख रुपये भेज दो। नीलम ने महिला को अपनी भाभी समझकर गूगल-पे से अकाउंट में एक बार 25 हजार तो दूसरी बार 75 हजार रुपये भेज दिए। शक होने पर कॉल की तो नंबर बंद मिला। तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल की गई। सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देशराज का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच पड़ताल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें