जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना को लेकर पूरे देश में लोग अपना आक्रोश प्रकट कर रहे हैं। वहीं, शुक्रवार को जुम्मे की नमाज पर रोहतक की लाल मस्जिद में कुछ असामाजिक तत्वों ने पत्थरबाजी की है। डिटेल में पढ़ें खबर...
रोहतक शहर की लाल मस्जिद में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने मस्जिद पर पत्थर फेंके। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस मस्जिद के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
इमाम ने की भाईचारे की अपील
मस्जिद के इमाम ने पुलिस को बताया कि दो से तीन अज्ञात व्यक्ति मस्जिद में घुसे और पत्थर फेंके। उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए कहा, "हम जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हैं। भारत में हिंदू-मुस्लिम भाईचारा अटूट है, और इसे कोई नहीं तोड़ सकता। आतंकियों का कृत्य निंदनीय है, लेकिन मस्जिद पर पत्थर फेंकना भी भाईचारे को नुकसान पहुंचाता है।" इमाम ने देश में शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की।