रोहतक। फ्रेंड्स कॉलोनी में चोर निर्माणाधीन मकान में घुसकर पानी व बिजली की फिटिंग का सामान चुराकर ले गए। इस संबंध में आईएमटी थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक मस्तनाथ नगर निवासी सुनीता ने दी शिकायत में बताया कि वे खास फार्म हाउस के नजदीक परिवार सहित किराये पर रहती है। दिनदहाड़े चोर निर्माणाधीन मकान से बिजली व पानी की फिटिंग के लिए गए 30 हजार से ज्यादा की कीमत के सामान को चुराकर ले गए।