रोहतक। एमडीयू परिसर में चोर एक मकान की ग्रिल उखाड़कर चोर 30 हजार की नकदी निकाल कर ले गए। इस संबंध में पीजीआईएमएस थाने में केस दर्ज किया गया है।
चमारिया गांव निवासी कृष्णचंद्र ने दी शिकायत में बताया कि वह एमडीयू में नौकरी करता है। साथ ही टाइप टू के मकान में परिवार सहित रहता है। वीरवार रात को परिवार सहित घर में सो गया। रात को चोर मकान की ग्रिल उखाड़कर अंदर दाखिल हुए। जब घर के कुत्ते भोंकने लगे तो एक कमरे में बंद कर दिए। साथ ही उस कमरे की भी चटकनी लगा दी, जिसमें परिवार सो रहा था। इसके बाद अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी 30 हजार की नकदी निकाल कर ले गए। चोरों ने एक अन्य मकान में भी वारदात अंजाम देने का प्रयास किया। शोर सुनकर दूसरे परिवार के लोग जाग गए। इसके बाद चोर मौके से फरार हो गए।