रोहतक। कलानौर पुलिस ने बसाना गांव में मां-बेटे पर जानलेवा हमले के मामले में आरोपी गांव के युवक निरंजन को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
थाना प्रभारी देशराज ने बताया कि बसाना निवासी रजनीश ने 30 अप्रैल को शिकायत दी थी कि वह घर पर था। तभी निरंजन गोली देते हुए आया और ईंट फेंक कर मारी। वह बाहर आया तो जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर हमला कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी निरंजन को काबू कर लिया।