रोहतक। गढ़ी बलंब गांव के खेतों से चोर दो किसानों के ट्यूबवेल की मोटर व दो किसानों के ट्रांसफार्मर के उपकरण ले गए। इस संबंध में लाखनमाजरा थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक बलंब गांव निवासी सोमबीर ने दी शिकायत में बताया कि उसका खेत ड्रेन नंबर आठ के पास है। 21 मार्च को खेत में ट्यूबवेल की दो मोटर सही सलामत छोड़कर आया था। अब खेत में गया तो सात व पांच हार्स पावर की मोनोब्लाक मोटर चोरी मिली। पड़ोसी अनिल ने बताया कि उसकी भी दो मोनोब्लाक मोटर भी नहीं मिली। इसके अलावा चोर किसान कृष्ण व बनवारी के खेत में लगे ट्रांसफार्मर की कॉपर वायर निकाल कर ले गए। ब्यूरो