रोहतक। हुमायूंपुर स्थित प्राथमिक पाठशाला की कुंडी तोड़कर चोर हजारों रुपये की कीमत का सामान चुराकर ले गए। इस संबंध में आईएमटी थाने में केस दर्ज कराया गया है। पुलिस के मुताबिक पाठशाला की प्रभारी महिला शिक्षक रजनी ने दी शिकायत में बताया कि स्कूल में दो शिक्षक तैनात हैं। 25 मार्च को दूसरी महिला शिक्षक पूनम भी उसके साथ थी। कार्यालय व कमरों को ताला लगाकर 2 बजकर 40 मिनट पर घर चली गई। अगले दिन सुबह करीब 7 बजकर 35 मिनट पर स्कूल पहुंचे तो कार्यालय की कुंडी टूटी मिली। अंदर से दो गैस सिलिंडर, एक रेगुलेटर, गैस पाइप, गैस चूल्हा, बर्तन, रजिस्टर व दूसरे कागजात चोरी मिले। मामले की सूचना पाकर कंसाला चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज किया। ब्यूरो