रोहतक। शहर की इंदिरा कॉलोनी में चोर मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात निकाल कर ले गए। इस संबंध में सिटी थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक मकान मालिक सुमित ने दी शिकायत में बताया कि वह पीजीआईएमएस में नौकरी करता है। वीरवार की रात को पत्नी के साथ बाहर गया हुआ था। सुबह आया तो मकान का ताला टूटा मिला। अंदर से सोने का एक हार, दो अंगूठी, नाक की बाली, माथे का टीक व कान के झुमके, 3 जोड़ी पाजेब, 2 घंडी व 3 हजार रुपये की नकदी नहीं मिली। मामले की सूचना पाकर गोकर्ण चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन कर केस दर्ज किया। ब्यूरो