रोहतक। कोरोना के जिले में शनिवार को 10 केस मिले। विभाग ने 22 लोगों को ठीक होने पर छुट्टी दे दी। इसके साथ ही जिले में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 117 हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने 251 लोगों के सैंपल लिए, जबकि 167 को अपनी रिपोर्ट का इंतजार रहा। जिले में महामारी की संक्रमण दर 0.056 प्रतिशत व सुधार की दर 97.79 प्रतिशत है। विभाग लोगों को महामारी सेे बचाव के लिए टीकाकरण शिविर भी लगा रहा है। ब्यूरो