फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहरी पानी के विवाद में चली लाठी, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महम। खेत में नहरी पानी के विवाद के चलते एक व्यक्ति ने लाठी से पीटे जाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस में दी शिकायत में कृष्ण निवासी वार्ड 13 गोयत पाना महम ने बताया कि 2 जुलाई को खेत में उसका पानी का दिन था। उसने जिस किसान से पानी लेना था उसने पानी 20 एकड़ पीछे लगा रखा था। जबकि नियमानुसार उसे पीछे नहीं लगाना चाहिए। इस बात को लेकर उनकी आपस में कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी को लेकर दूसरे व्यक्ति ने शिकायतकर्ता की गर्दन पर लाठी से वार किया। इससे वह गिर गया तथा बेहोश हो गया। परिजनों को पता लगा तो वे उसे इलाज के लिए पीजीआई लेकर गए। जहां पर वह उपचाराधीन है। अब उससे उठा नहीं जा रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें