फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एसटीएफ ने 50 हजार के इनामी तस्कर को पकड़ा

विज्ञापन
एसटीएफ ने 50 हजार के इनामी तस्कर अजय जैन को सोनीपत से पकड़ा। पुलिस
विज्ञापन
प्रयागराज। शराब तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य वांछित 50 हजार रुपये के इनामी अजय जैन को एसटीएफ ने हरियाणा के सोनीपत से गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्ष 2023 में नवाबगंज क्षेत्र में पकड़ी गई अवैध शराब की बड़ी खेप के मामले में वांछित चल रहा था। मूलरूप से पंजाब के मोहाली जीरकपुर स्थित ममता एनक्लेव निवासी आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन और 2060 रुपये बरामद हुआ है।
विज्ञापन

एसटीएफ प्रयागराज की टीम काफी समय से इनामी और फरार अपराधियों के बारे में जानकारी जुटा रही थी। पुलिस उपाधीक्षक शैलेश प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश राय के नेतृत्व में टीम ने उसे चंडीगढ़-दिल्ली हाईवे स्थित सोनीपत के गन्नौर स्थित इंडस्ट्रियल एरिया फेज-एक से दबोचा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें