फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विजय नगर हत्याकांड मामले में एसटीएफ नहीं पहुंची दस्तावेज देने, अदालत ने 8 दिसंबर का दिया समय

विज्ञापन
विज्ञापन
विजय नगर के बहुचर्चित चौहरे हत्याकांड में स्पेशल जांच टीम (एसटीएफ) की तरफ से दस्तावेज नहीं दिए जा सके। जांच एजेंसी की तरफ से अदालत को बताया गया कि कानून व्यवस्था संभालने में जांच टीम व्यस्त है। अदालत ने अब केस में अगली सुनवाई के लिए 8 दिसंबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता पक्ष के वकील सुशील पांचाल ने बताया कि सोनीपत जिले के गांव मदीना निवासी बबलू पहलवान दो दशक से रोहतक में रह रहे थे। प्रॉपर्टी डीलर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजय नगर में न केवल कोठी बनाई थी, बल्कि आसपास प्लॉट भी खरीदे थे। 27 अगस्त 2021 को प्रॉपर्टी डीलर बबलू पहलवान, उनकी पत्नी बबली, बेटी नेहा उर्फ तमन्ना व बबली की मां रोशनी को घर के अंदर ही सिर में गोली मार दी गई थी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए बबलू के इकलौते बेटे 20 वर्षीय अभिषेक उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया था। अभिषेक तभी से न्यायिक हिरासत के चलते जेल में बंद है। अभिषेक ने अपने वकील के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सीबीआई से जांच कराने की मांग की थी। साथ ही प्रॉपर्टी विवाद के दृष्टिकोण से जांच करने की मांग की थी।
उधर, प्रदेश सरकार ने रोहतक पुलिस के अलावा स्टेट क्राइम ब्रांच से जांच करवाई थी। बाद में एसटीएफ को मामले की जांच सौंपी गई। बचाव पक्ष ने अदालत में याचिका दायर कर केस से जुड़े सभी दस्तावेज उपलब्ध कराने की मांग की थी। स्थानीय पुलिस के बाद केस से जुड़े दस्तावेज स्टेट क्राइम ब्रांच के बाद एसटीएफ के पास जा चुके हैं। अदालत ने पिछली तारीख पर एसटीएफ को दस्तावेज देने की हिदायत दी थी। इसके लिए 5 दिसंबर की तिथि तय थी, लेकिन जांच एजेंसी सोमवार को दस्तावेज लेकर नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें