फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: महिलाओं की सुरक्षा के लिए कदम उठाए जाएं

Fri, 23 Aug 2024 05:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
22jjrp20 झज्जर। लघु सचिवालय में सर्व कर्मचारी संघ के सदस्य अ​धिकारी को ज्ञापन देते हुए। स्त्रोत
विज्ञापन
झज्जर। लघु सचिवालय में महिला सुरक्षा कानून की मांग को लेकर सर्व कर्मचारी संघ के नेतृत्व में कर्मचारी संगठनों ने प्रदर्शन किया। कर्मचारी संगठनों ने मांगों को लेकर जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया है।
विज्ञापन

मिड-डे मील यूनियन की जिला प्रधान सरोज दुजाना ने कहा कि सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है। हमारी बेटियां पढ़ भी रही हैं और आगे बढ़ भी रही हैं। चाहे डॉक्टर हो पुलिस हो या कोई भी अन्य विभाग हो, सभी विभागों में महिलाएं काम कर रही है, लेकिन, उनकी सुरक्षा की क्या जिम्मेदारी है।
आए दिन महिलाओं के साथ बढ़ रहे आपराधिक मामलों को लेकर आज के दिन माता-पिता अपनी बेटियों को घर से बाहर भेजने में डरते हैं। इसलिए सरकार से मांग है कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने से काम नहीं चलेगा। महिलाओं की सुरक्षा के लिए कदम उठाए जाएं। महिला सुरक्षा कानून बनाया जाए। कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ जो घटना हुई है, उसकी निंदा करते हैं। इस अवसर पर सर्व कर्मचारी प्रधान रामबीर, सरोज, निकिता, परवेश मातनहेल, कांता, सुनीता, नीलम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें