फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सफाई कर्मचारियों ने बैठक कर जताया रोष

Fri, 23 Aug 2024 05:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
22jjrp19 झज्जर में नगर परिषद के सफाई  कर्मचारी अपनी मागों को लेकर बैठक में नारेबाजी करते हुए।फो
विज्ञापन
झज्जर। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने यादव धर्मशाला के पास गेट बैठक की। इकाई प्रधान शिवम चावरिया ने बताया कि सरकार से जो राज्य कमेटी से बातचीत में फैसला हुआ था, उसे लागू नहीं किया गया। इसमें चार हजार जोखिम भत्ता देना, कोरोना से मृत्यु होने पर 50 लाख रुपये देना, ठेकेदारी प्रथा बंद करना, कौशल विभाग निगम को भंग करना सभी कर्मचारियों को पक्की नौकरी देना, फायर विभाग को नगरपालिका में शामिल करने पर बात हुई थी।
विज्ञापन

अभी तक उनके पत्र जारी नहीं किए गए और आचार संहिता लगाई गई। सरकार ने सभी कर्मचारियों के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है। आने वाले विधानसभा चुनाव में सरकार को वोट की चोट से कर्मचारी जवाब देने का काम करेंगे। इस अवसर पर जिला सचिव विकास, इकाई सचिव विकास उज्जैनवाल, इकाई कैशियर गौरव, कृष्ण, विनोद, सुरेश, टिंकल, कमलेश, किरण, शीतल, रेणु, मनीषा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें