फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: परीक्षा के समय सोशल मीडिया से दूर रहें, विज्ञान व गणित को ज्यादा समय दें

Wed, 21 Feb 2024 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
20सीटीके28....निशु नेहरा । संवाद
विज्ञापन
रोहतक। सीबीएसई की परीक्षा चल रही है व एचबीएसई की परीक्षाएं जल्द ही शुरू होने वाली हैं। कक्षा 10वीं व 12वीं के छात्र परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं। इस कड़ी में पिछले वर्ष के बोर्ड की टाॅपर निशु नेहरा ने विद्यार्थियों को सुझाव देते हुए कहा कि सबसे पहले सिलेबस को ध्यान से पढ़ें। पढ़ाई करने के लिए एक टाइम टेबल बनाएं। सभी विषयों काे टाइम टेबल में शामिल करें। अलग-अलग पाठ्यक्रम के अनुसार विषय को समय दें। समय का सदुपयोग करें व सोशल मीडिया से दूर रहें।
विज्ञापन


बॉक्स:
इस तरह से तैयारी करें
- सबसे पहले हर विषय के सिलेबस को समझे, उस ध्यान से पढ़े।
- सिलेबस को दो भागों में बाटें, ताकी पढ़ने में आसानी हो।
- हर विषय को नियमित रुप से पढ़ें, खासकर विज्ञान व गणित के विषय को ज्यादा समय दें।
- हिंदी व अग्रेंजी विषय के सारांश को अवश्य पढ़ें।
- एनसीईआरटी की पुस्तक को ही ध्यान से पढ़ें।
- प्रतिदिन हर विषय को दोहराएं।
- प्रैक्टिस टेस्ट का ज्यादा से ज्यादा हल करें।
- पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र को हल करें, इससे आपको परीक्षा के पैटर्न के बारे में पता चलेगा।


बॉक्स:
पढ़ाई करते समय बीच में 30 मिनट का ब्रेक ले।
- अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, सही आहार व पर्याप्त नींद लें।
- खुद को प्रोत्साहित करें व स्व-मोटिवेट रहें।
- पढ़ाई करते समय बीच में 30 मिनट का ब्रेक ले।
- लिखने की स्पीड बढ़ाने की कोशिश करें, ताकि समय से परीक्षा पूरी हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें