फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बुजुर्गों के बस पास बनाने में सिस्टम फेल

Wed, 21 Feb 2024 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। बुजुर्गों को बस में फ्री सफर करवाने के लिए बस स्टैंड के पास ब्रांच से सीनियर सीटीजन पास बनवाना पड़ता है। पिछले काफी समय से साइट न चलने और अन्य समस्याओं के चलते बुजुर्गों को पास नहीं मिल पा रहे हैं। बुजुर्ग पिछले काफी समय से बस स्टैंड पर चक्कर काट रहे हैं। लेकिन उनकी कहीं पर भी सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


हसनगढ़ से आए बुजुर्ग कुलदीप, रुड़की से मांगे राम व राजेंद्र ने कहा कि वह पिछले 15 दिन से अपना पास बनवाने के लिए बस स्टैंड के चक्कर लगा रहे हैं। पास ब्रांच वाले उन्हें कोई ठीक जवाब नहीं दे रहे हैं। सिर्फ यह कह देते हैं कि साइट नहीं चल रही है। रोजाना किराया लगाकर बस स्टैंड पहुंचना पड़ता है। बिना कार्ड के कंडक्टर भी किराया माफ नहीं करता है। ऐसे में दिक्कत चल रही है। जीएम से शिकायत करें तो जीएम बैठक में होते है। अभी तक दो बार शिकायत करने गए हैं लेकिन वह मीटिंग में व्यस्त होते हैं। इससे अन्य गांव के बुजुर्गों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वर्जन

बुजुर्गों के लिए पास ब्रांच में अलग से लड़के को बैठाया हुआ है, ताकि बुजुर्गों को उनके कार्ड देने में किसी तरह की समस्या न हो। फिर भी कोई समस्या है तो उसके समाधान की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-जयवीर हुड्डा, प्रबंधक, रोडवेज डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें