रेवाड़ी। स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम की स्मृति में बोहतवास अहीर में छठी हरियाणा राज्य योगासन खेल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस आयोजन का संचालन हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने आयुष विभाग, योग आयोग व जिला प्रशासन के सहयोग से किया।
चैंपियनशिप में हरियाणा भर से युवा प्रतिभागियों ने भाग लिया। शुभारंभ राजनाथ महाराज द्वारा हवन के साथ किया गया। मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव पहुंचीं।
उन्होंने कहा कि योगासन न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि अनुशासन और मानसिक संतुलन के विकास में भी मदद करता है। हरियाणा योग आयोग के अध्यक्ष विशिष्ट अतिथि डॉ. जयदीप आर्य ने योगासन खेल की बढ़ती पहचान पर प्रकाश डाला। संवाद