फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट यूनिवर्सिटी में लापरवाही, समय पर नहीं किया कोर्स रिवाइज, अब प्रवेश पर रोक 

Sat, 16 Apr 2016 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
स्टेट यूनिवर्सिटी - फोटो : file photo
विज्ञापन
स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफार्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स के फिल्म एंड टेलीविजन विभाग में इस सत्र में प्रवेश नहीं लिए जाएंगे। यूनिवर्सिटी प्रशासन समय पर विभाग का कोर्स रिवाइज नहीं कर सका है, इस कारण अब लाज बचाने के लिए सत्र 2016-17 के प्रवेश पर ही रोक लगा दी गई है। 
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी में फिल्म एंड टेलीविजन, डिजाइन, फाइन आर्ट और आर्किटेक्चर समेत चार विभाग हैं। फिल्म एंड टेलीविजन विभाग की बात करें तो इसमें एक्टिंग, फिल्म एडिटिंग, फिल्म डायरेक्शन, सिनेमेटोग्राफी और साउंड रिकॉर्डिंग कोर्स संचालित हैं।

हाल ही में यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अपनी वेबसाइट पर सत्र 2016-17 में प्रवेश के लिए प्रॉस्पेक्टस डाला है। प्रवेश प्रक्रिया 18 अप्रैल से शुरू हो जाएगी, लेकिन इस बार फिल्म एंड टेलीविजन को जीरो ईयर में रखा गया है। यानी डिपार्टमेंट में एक भी प्रवेश नहीं होगा। इसके पीछे यूनिवर्सिटी प्रशासन तकनीकी खामियां बता रहा है, लेकिन सूत्रों की मानें तो यूनिवर्सिटी प्रशासन की बड़ी लापरवाही के कारण ऐसा करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


दरअसल, यूनिवर्सिटी प्रशासन को फिल्म एंड टेलीविजन डिपार्टमेंट का कोर्स रिवाइज करना था। इसकी प्लानिंग पिछले सत्र से ही चलती आ रही है, लेकिन अभी तक भी कोर्स रिवाइज नहीं हो सका। विभाग में कुल 60 सीटें हैं।

यूं ले सकते हैं स्टेट यूनिवर्सिटी में प्रवेश
स्टेट यूनिवर्सिटी में इस बार डिजाइन, फाइन आर्ट और आर्किटेक्चर विभाग में ही प्रवेश होंगे। 18 अप्रैल से आनलाइन आवेदन शुरू हो जाएंगे। इनकी अंतिम तिथि 28 मई है। 6 जून तक छात्रों को एडमिशन कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। 14 से 29 जून के बीच विभागों में लिखित परीक्षा, मेरिट लिस्ट और काउंसिलिंग होगी। 12 जुलाई से यूनिवर्सिटी में क्लास शुरू हो जाएंगी। 

कुछ टेक्निकल समस्या के कारण इस बार फिल्म एंड टेलीविजन डिपार्टमेंट में प्रवेश नहीं लिए जाएंगे, जबकि बाकी डिपार्टमेंट में प्रवेश होंगे। फिल्म एंड टेलीविजन में अगले सत्र में प्रवेश होंगे। 
विज्ञापन

- डीएस कपूर, डीन स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफार्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें