फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: स्टेट पेंशनर्स समाज ने मेडिकल भत्ते को मांग को लेकर काला दिवस मनाया

विज्ञापन
28-रोहतक के लघु सचिवालय में उपायुक्त सचिन गुप्ता को मांगपत्र सौंपते स्टेट पेंशनर्स समाज पदा​धिक - फोटो : shrinagar news
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा स्टेट पेंशनर्स समाज के पदाधिकारियों ने बुधवार को उपायुक्त सचिन गुप्ता को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नाम मांगपत्र सौंपा भेजा। पेंशनर्स समाज ने मेडिकल भत्ते से लेकर कम्यूटेशन अवधि को घटाने की मांग की। आठवें वेतनमान का लाभ दिया जाए
मानसरोवर पार्क स्थित सीनियर सिटीजन क्लब में बुधवार को स्टेट पेंशनर्स समाज के सदस्यों ने काला दिवस मनाया। राज्य चेयरमैन ने कहा कि 25 मार्च 2025 को पेंशनर्स के खिलाफ संसद में पास किया गया था। इसको लेकर गए बिल का बुधवार को एक साल बीतने पर राष्ट्रीय स्तर पर विरोध किया।
विज्ञापन

राज्य प्रधान वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि पेंशनर्स समाज कई सालों से अपने मांगों की लड़ाई लड़ रहा है। 25 मार्च 2025 वाले लोकसभा में पास बिल में संशोधन किया जाए। एक जनवरी 2026 से पहले व बाद के पेंशनर्स में भेदभाव न किया जाए।
उन्होंने कहा कि सभी बीमारियों के लिए कैशलेस मेडिकल सुविधा शीघ्र लागू की जाए। मान्यता प्राप्त सभी निजी अस्पतालों में समय पर इलाज के लिए निर्देश दिए जाएं। मेडिकल भत्ता 1000 रुपये से बढ़ाकर 5000 रुपये किया जाए। कम्यूटेशन अवधि 15 वर्ष से घटाकर 11 वर्ष की जाए।
विज्ञापन

राज्य उपप्रधान धर्म कौर मालिक ने कहा कि हरियाणा व भारत सरकार से मांग की है कि पेंशनर्स की मांगों को भी जल्द लागू किया जाए अन्यथा देश भर के ऑल इंडिया पेंशनर्स फेडरेशन के सभी पेंशनर्स देशव्यापी आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे। इस दौरान राज्य महासचिव रोशनी हुडा व जिला चेयरमैन देबी सिंह देसवाल व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें