फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित : मांगों को लेकर सर्व कर्मचारी संघ की राज्यस्तरीय रैली जींद में 28 को

विज्ञापन
मांगों को लेकर आवाज उठाते सर्व कर्मचारी संघ के सदस्य। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
रोहतक। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा मांगों को लेकर जींद में 28 मई को रैली करेगा। इसके लिए पदाधिकारी लगातार कई दिनों से विभिन्न विभागों में जाकर कर्मचारियों से रैली में पहुंचने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन

वीरवार को जिला प्रधान कर्मवीर सिवाच के नेतृत्व में सर्व कर्मचारी संघ की टीम ने नगर निगम, हुडा विभाग, जिला उद्योग विभाग, जिला अन्न भंडारण विभाग, जिला पशु अस्पताल, तहसील, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में जाकर कर्मचारियों से संपर्क करके रैली में चलने का आह्वान किया।
संगठन ने जिला प्रधान कर्मवीर सिवाच ने बताया कि रैली को लेकर कर्मचारियों में काफी उत्साह है। मांगों को लेकर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा लगातार आंदोलन कर रहा है, परंतु सरकार उनका समाधान नहीं कर रही। इसको लेकर कर्मचारियों में काफी रोष है। कर्मचारियों की मुख्य मांगे पुरानी पेंशन नीति बहाल करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, कौशल रोजगार निगम को भंग करने, वेतन विसंगतियों को दूर करने, पदोन्नति और एसीपी का लाभ देने, एक्सग्रेसिया नीति को बहाल करने आदि मांगों को लेकर सर्व कर्मचारी संघ जींद में एक बड़ी रैली करेगा।
विज्ञापन

इस दौरान कर्मवीर सिवाच, जयवीर चहल, प्रेम घिलोडिया, मनजीत पांचाल,जोगिंदर दलाल, दीपक जांगड़ा, जयभगवान चहल, कमल सिंहमार, सत्यवान राठी, संजय बिड़लान, अनिल कांगड़ा, राजेश बागड़ी, नरेश धनखड़, संदीप दुहन, संदीप शर्मा, विजय राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें