फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: राज्य स्तरीय शूटिंग स्पर्धा में हुनर दिखाएंगे बॉक्सर अमित के चाचा-चाची

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। बॉक्सर अमित पंघाल के चाचा राजनारायण पंघाल और पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय के फिजिक्स विभाग की असिस्टेंस प्रोफेसर चाची रीना ने राज्यस्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है।
विज्ञापन

दंपती ने दिल्ली की डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज दिल्ली में 9 से 15 मई तक हुई द्वितीय हरियाणा प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेकर अपनी निशानेबाजी का प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के आधार पर उन्हें राज्यस्तर पर प्रदर्शन का अवसर मिला है। इस प्री-स्टेट चैंपियनशिप में प्रदेश भर से सैकडों शूटर्स ने अलग-अलग आयु वर्ग में भाग लिया। पुरुष मास्टर्स वर्ग (45-60) में प्रदेश से 20 प्रतियोगियों ने अपनी किस्मत आजमाई। इसमें कुल 400 अंकों में से राज्य प्रतियोगिता खेलने के लिए कम से कम 320 अंक अर्जित करने थे। शहर के सेक्टर 36 ए सनसिटी हाइट्स निवासी एडवोकेट राजनारायण पंघाल ने 343 अंक अर्जित कर राज्य प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। वे प्रदेश में 7वें स्थान पर रहे। बार सदस्य होने के नाते बार प्रधान लोकेंद्र फोगाट ने भी इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं। जबकि उनकी पत्नी रीना ने 19 से 45 आयु वर्ग में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें