फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: राजीव गांधी खेल परिसर में राज्यस्तरीय पैरा खेलों का आगाज, 14 जिलों के 436 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Sat, 19 Nov 2022 10:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मुख्यातिथि के रूप में हरियाणा राज्य दिव्यांगजन आयुक्त राजकुमार मक्कड़ ने शिरकत की। उन्होंने दिव्यांग खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
मार्च पास्ट की सलामी लेते हरियाणा राज्य दिव्यांगजन आयुक्त राजकुमार मक्कड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में राजीव गांधी खेल परिसर में दो दिवसीय राज्यस्तरीय पैरा खेलों का आगाज शनिवार को किया गया। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मुख्यातिथि के रूप में हरियाणा राज्य दिव्यांगजन आयुक्त राजकुमार मक्कड़ ने शिरकत की। उन्होंने दिव्यांग खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए राज्य स्तरीय खेलों के शुभारंभ की घोषणा की। वहीं, खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट में मुख्यातिथि को सलामी दी और खेल भावना के साथ खेलने के लिए शपथ ली।

विज्ञापन


राजकुमार मक्कड़ ने कहा कि दिव्यांग होना किसी के वश की बात नहीं है। वह स्वयं भी दिव्यांग है, क्योंकि उन्हें सुनने में कठिनाई होती है इसलिए वह दिव्यांगों के दर्द को समझ सकते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय पैरा खेलों के विजेता खिलाड़ियों को राष्ट्रीय पैरा खेलों में भाग लेने का मौका मिलेगा।

प्रतियोगिता में हिसार, सोनीपत, भिवानी, रेवाड़ी, पलवल, जींद, सिरसा, करनाल, रोहतक, झज्जर, पंचकूला, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, बहादुरगढ़ के करीब 436 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के पहले दिन एथलेटिक के खेल राजीव गांधी खेल मैदान और बैडमिंटन, जूडो, कुश्ती, कराटे, लॉन टेनिस के खेल छोटूराम स्टेडियम में करवाए गए। 
विज्ञापन


पैरा ओलंपिक विजेता व एशिया कप विजेता खिलाड़ियों ने बढ़ाया हौसला
राज्यस्तरीय पैरा खेलों के उद्घाटन में पैरा ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता रोहित, महेश, दीक्षित, सुमित व कांस्य पदक विजेता बिरेंद्र व अमित और एशिया कप विजेता दीपक व महेश ने खिलाड़ियों को मूक भाषा के जरिए प्रोत्साहित किया। 
खिलाड़ियों के लिए सामाजिक संस्थाओं व उद्योगपतियों को आना चाहिए आगे 
राज्य दिव्यांगजन आयुक्त ने कहा कि दिव्यांग खिलाड़ियों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा। जो एसोसिएशन यह खेल करवा रही है, उसे सामाजिक संगठनों या उद्योगपतियों से बात करनी चाहिए थी। बड़े-बड़े उद्योगपतियों को अपने मुनाफे का दो प्रतिशत पैसा सामाजिक काम में लगाना होता है तो वह इन खिलाड़ियों की मदद कर सकते थे। खिलाड़ियों के लिए ट्रैक सूट का प्रबंध हो सकता था। इसके लिए सामाजिक संस्थाओं व उद्योगपतियों को स्वयं भी आगे आना चाहिए। 

पानी के लिए भटकते रहे खिलाड़ी
राज्य स्तरीय पैरा खेलों के दौरान राजीव गांधी खेल परिसर में खिलाड़ियों के लिए पानी का उचित प्रबंध भी देखने को नहीं मिला। पानी के लिए खिलाड़ी इधर-उधर भटक रहे थे। हालांकि मैदान के बाहर कुछ कैंपर रखवाए गए थे, लेकिन मैदान के अंदर पानी नहीं मिला। धूप के कारण खिलाड़ी बेहाल नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें