फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ज्वाइंट एक्शन कमेटी रिटायर्ड कर्मचारी की राज्यस्तरीय बैठक 11 को करनाल में

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक।
विज्ञापन

मानसरोवर पार्क स्थित सीनियर सिटीजन क्लब में शुक्रवार को हरियाणा पेंशनर समाज की बैठक हुई। संगठन के जिला प्रधान देवी सिंह देशवाल और कार्यकारी जिला प्रधान और अतिरिक्त राज्य प्रधान महासचिव वीरेंद्र शर्मा ने बैठक की अध्यक्षता की।
राज्य प्रधान और ज्वाइंट एक्शन कमेटी रिटायर्ड कर्मचारी हरियाणा के सदस्य देवराज नांदल ने बताया कि ज्वाइंट एक्शन कमेटी रिटायर्ड कर्मचारी हरियाणा की करनाल में 11 जनवरी को राज्यस्तरीय बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसमे पेंशनर्स की लंबित मांगों के लिए भावी आंदोलन की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन


बैठक में संगठन के चेयरमैन मेहर सिंह नैन, प्रधान महा सचिव ईश्वर सिंह सैनी, उपाध्यक्ष आनंद स्वरूप रामचंद्र शर्मा, दयानंद यादव, कोषाध्यक्ष तुहिराम शर्मा, करतार सिंह व रामरती ने संगठन की मजबूती के लिए विचार रखे।
मंच संचालन राज्य प्रधान महासचिव ईश्वर सिंह सैनी व जिला महासचिव शमशेर सिवाच ने किया। बैठक में पेंशनर्स को संगठन की मुख्य मांगों को अवगत कराया व सरकार की कार्यप्रणाली पर रोष जताया। वक्ताओं ने चेताया कि सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो पेंशनर समाज कठोर कदम उठाने को मजबूर होगा, इसका प्रभाव आने वाले चुनाव पर भी पड़ेगा।
विज्ञापन

इस दौरान जिला पेंशनर समाज के कोषाध्यक्ष धर्मवीर सैनी,संगठन सचिव ऋषि देव रोहिल्ला, दयानंद सैनी, चंद्र सिंह आर्य, सहदेव सिंह, सुबे सिंह, रणधीर सिंह, छोटू राम, करतार सिंह सहारण, श्रीपाल, रामधारी, उमेद हुड्डा आदि मौजूद थे।

यह हैं संगठन की मुख्य मांगें :

- 65,70,75 वर्ष आयु के उपरांत 5%,10%,15% की पेंशन में वृद्धि
- कैशलेस मेडिकल सुविधा दी जाए।

- कोरोना काल का 18 महीने का बकाया डीए एरियर दिया जाए।
- मेडिकल भत्ता 1000 बढ़ाकर 3000 रुपये हो

- फैमिली पेंशनर को एलटीसी का लाभ दिया जाए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें