फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 4 अप्रैल से

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। राज्यस्तरीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 4 से 5 अप्रैल तक करनाल में होगी। एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने बताया कि 4 से 5 अप्रैल तक 2 दिवसीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप करण स्टेडियम करनाल में होगी। इस चैंपियनशिप में 20 साल आयु वर्ग तक के लड़के व लड़की खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि 24वीं नेशनल फेडरेशन कप जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 24 से 26 अप्रैल तक कर्नाटक में होगी। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर ये यह आयोजित की जाएगी।
एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने कहा कि हरियाणा स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 26 अप्रैल 2006 जन्म के बाद और 27 अप्रैल 2010 से पहले जन्म वाले खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं। 18 साल आयु वर्ग के खिलाड़ी को 2 ट्रैक इवेंट में भाग लेने की अनुमति होगी जिनमें से केवल 1 इवेंट 200 मीटर की दूरी से अधिक हो सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें