फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Sun, 05 Jan 2025 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो02...सांपला राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष ने सुनी  ग्रामीणों की समस्याएं। संवाद
विज्ञापन
हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष व सीएम नायब सिंह सैनी की पत्नी सुमन सैनी शनिवार को हसनगढ़ गांव में पहुंचीं। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और सरकार की योजनाओं से भी अवगत कराया। वह वीरेंद्र, प्रदीप सैनी के परिवार से मिलने पहुंची थीं। उनके यहां पहुंचने पर ग्रामीण इकट्ठे हो गए। ग्रामीणों ने उनको कई समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने कहा कि सरकार का ग्रामीण क्षेत्र पर विशेष ध्यान है। गांव में पीने के पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की योजना बनाने सहित अन्य सुविधाएं देने के लिए सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं, गरीब परिवारों और उनकी बेटी की शादी में शगुन योजना लागू की गई है। ग्रामीणों को अन्य कल्याणकारी योजनाओं से भी प्रेरित किया। उपाध्यक्ष सुमन का बबीता रानी, भगवती देवी, रोशनी, सोना देवी सहित अन्य ग्रामीणों ने भी गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस मौके पर सूबे सिंह सैनी, धर्म सिंह, प्रदीप ठेकेदार, विरेंद्र सैनी समेत अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें