फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टार पंचायतों को आज मिलेगा सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
काहनौर व भैंसरु कला जिले की टॉप ग्राम पंचायतें हैं। यहां एक भी बच्चा स्कूली शिक्षा से वंचित नहीं है। गांव में स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण के साथ शांति और सदभाव भी कायम है। यह हम नहीं, सरकार की सिक्टर स्टार पंचायत सूची बोल रही है। इसी के आधार पर इन दोनों पंचायतों को सरकार 13 अगस्त को सम्मानित करेगी।
विज्ञापन

रिपोर्ट पर नजर डालें तो जिले में काहनौर व भैंसरु कलां पंचायतों ने इतिहास रच दिया है। यहां सरकार के तय सात मापदंडों में से छह पर खरी उतरी हैं। जबकि चार में दोनों पंचायतें समान हैं। शेष तीन मानकों में से एक-एक पर ही ये पंचायतें पिछड़ी हैं। काहनौर का लिगांनुपात कम होना व भैंसरु कलां का सुशासन अच्छा नहीं है। इन दो मानकों को सुधार कर ये पंचायतें उत्तम बन सकती हैं। इसके साथ ही ये सरकार की सेवन स्टार पंचायतें भी बन सकती हैं।
फाइव स्टार पाने वाली 4 पंचायतें
सरकार की फाइव स्टार सूची में जिले की चार पंचायतें हैं। इसमें कलानौर खंड की गढ़ी बलंब, महम की मदीना कौरसान व रोहतक की मकडौली खुर्द और सिंहपुरा खुर्द पंचायत शामिल है। ये पंचायतें पांच स्टार लेकर जिले में दूसरे नंबर पर आ गई हैं। यहां अभी सुधार व सेवन स्टार के लिए दो कदम आगे आने की जरूरत है।
विज्ञापन

ये हैं पंचायतों की कमजोरी
गढ़ी बलंब की पंचायत में सुशासन व सामाजिक भागीदारी नहीं है। मदीना कौरसान, मकडौली खुर्द व सिंहपुरा खुर्द में लिंगानुपात सुधारने के साथ सुशासन बनाने की जरूरत है। इन दो मानकों को सुधार कर ये पंचायतें भी सेवन स्टार की दौड़ में शामिल हो सकती हैं।
पंचायतों को यह मिलेगा फायदा
सरकार ने बेहतर व्यवस्था वाली पंचायतों को स्टार देने की योजना बनाई है। इसके तहत स्टार पाने वाली पंचायतों को सम्मानित किया जाता है। यही नहीं पंचायतों को नकद राशि भी बतौर पुरस्कार दी जाती है। इसे पंचायत अपने हिसाब से विकास कार्यों पर खर्च कर सकती है।
एमडीयू में आज होगा सम्मान समारोह
प्रदेश की स्टार पंचायतों को सरकार सम्मानित करेगी। इसके लिए 13 अगस्त को एमडीयू के टैगोर सभागार में सेवन स्टार इंद्रधनुष योजना पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यहां सुबह 11 बजे केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। हरियाणा के विकास और पंचायत मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, सांसद अरविंद शर्मा व बहादुरगढ़ विधायक नरेश कौशिक भी शिरकत करेंगे।
रामफल सिंह, बीडीपीओ।
पंचायतों को उनकी उपलब्धियों के आधार पर स्टार दिए गए हैं। पांच व छह स्टार पाने वाली 74 पंचायतों को मंगलवार को सम्मानित किया जाएगा। इसकी सूची तैयार हो गई है। समारोह की तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। प्रदेश की 20 पंचायतों को छह व 54 को पाइव स्टार मिले हैं।
विज्ञापन

अरविंद मलिक, डीडीपीओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें