फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीयू में बनेगा स्टार्टअप फूड पार्क

विज्ञापन
16सीटीके19-एमडीयू में डैफेटेरिया पर कुलपति प्रो. राजबीर सिंह के साथ केक काटते हुए छात्रा। स्रोत
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में स्टार्टअप बेस्ड फूड पार्क बनेगा। एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह वीरवार को फूड पार्क बनने की घोषणा नेशनल स्टार्टअप डे पर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट में आयोजित कार्यक्रम में की।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि एमडीयू में फूड पार्क की स्थापना हॉस्पिटैलिटी की क्षेत्र नवाचार को बढ़ावा देगी। फूड पार्क स्टार्टअप के क्षेत्र में मील का पत्थर होगा। एमडीयू में स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है।
आईएचटीएम निदेशक प्रो. आशीष दहिया ने संस्थान में स्टार्टअप की संस्कृति को बढ़ावा देने वाली पहलों की जानकारी दी। निदेशक सीआईआई प्रो. राहुल ऋषि ने भविष्य की स्टार्टअप योजनाओं बारे जानकारी दी। भारतीय पुनर्वास परिषद की अध्यक्ष डॉ. शरणजीत कौर विशिष्ट अतिथि रही।
विज्ञापन

इस मौके ij डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एएस मान, रजिस्ट्रार प्रो. गुलशन तनेजा, डीन रिसर्च एंड डेवलपमेंट प्रो. हरीश दुरेजा, डीएसडब्ल्यू प्रो. रणदीप राणा, डीन सीडीसी प्रो. विनीता हुड्डा, चीफ वार्डन गर्ल्स प्रो. सपना गर्ग, प्रो. सत्यवान बरोदा, प्रो. सेवा सिंह दहिया, प्रो. दिव्या मल्हान, प्रो. सुमित गिल समेत अन्य शिक्षक, शोधार्थी व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें