फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रेनेज की 53 करोड़ की योजनाओं को शीघ्र शुरू करवाएं : कृष्णमूर्ति हुड्डा

Sat, 07 Feb 2026 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
18-रोहतक के लघु सचिवालय ​स्थित कार्यालय में उपायुक्त सचिन गुप्ता से मुलाकात करते किसान नेता कृष
विज्ञापन
रोहतक। पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा ने शुक्रवार को उपायुक्त सचिन गुप्ता से मुलाकात की। उनसे आग्रह किया कि 53 करोड़ की ड्रेनेज की 30 योजनाओं को शीघ्र ही शुरू करवाया जाएं। उपायुक्त ने कहा कि कुछ योजनाओं के टेंडर हो चुके है और कुछ के टेंडर शीघ्र होने वाले हैं।
विज्ञापन

जिला निकट भविष्य में खेतों में पानी भरने की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। पूर्व मंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा अपने शासनकाल में किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं कर पाए लेकिन सीएम नायब सैनी ने जिले को 53 करोड़ रुपये दिए हैं।
कहा, ये सभी काम इस साल 30 जून तक पूरे कर लिए जाएंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री का जिले के किसी एक गांव में नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। 30 गांवों में खेतों में जलभराव को कभी गंभीरता से नहीं लिया था। इस कारण हजारों एकड़ फसलें खराब होती रही हैं।
विज्ञापन

कहा, लाहौरहेड़ी-जसौर खेड़ी की आरसीसी 900 एमएम की पाइपलाइन पानी निकासी के लिए पाकस्मा ड्रेन, लाढ़ौत की आरसीसी 900 एमएम की ड्रेन मकड़ौली ड्रेन में डाली जाएगी। काहनी लिंक ड्रेन बनेगी। कंसाला में भी अंडर ग्राउंड 600 एमएल की ड्रेन निकाली जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें