फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएचओ, एडिशनल एसएचओ छोड़ खरखौदा थाने का पूरा स्टाफ बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा (सोनीपत)। शराब घोटाले की जांच के दौरान शनिवार रात को बड़े स्तर पर खरखौदा पुलिस स्टेशन के कर्मचारियों का तबादला कर दिया गया। खरखौदा पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी व अतिरिक्त थाना प्रभारी को छोड़ कर सभी पुलिस कर्मचारियों का तबादला कर दिया गया है।
विज्ञापन

शनिवार रात को खरखौदा पुलिस स्टेशन के स्टाफ तबादला करने के आदेश जारी किए गए। एएसआई नरेश, एएसआई नवनीत, एएसआई राजेंद्र, एएसआई वीरपाल, एएसआई सुरेंद्र, हेड कांस्टेबल प्रदीप, हेड कांस्टेबल सुमित, हेड कांस्टेबल सोमबीर, सिपाही देवेंद्र, सिपाही विकास, ईएचसी कर्ण सिंह, एचसी नरेश का तबादला किया गया है। इसके अलावा करीब आधा दर्जन से ज्यादा सिपाहियों को भी बदल दिया गया है। खरखौदा पुलिस स्टेशन के माल हवालात इंचार्ज की जिम्मेदारी सैदपुर चौकी में तैनात एएसआई दलजीत को दी गई है। जबकि कुछ दिनों के लिए इस पद पर तैनात किए गए एएसआई रणजीत को वापस पुलिस लाइन बुला लिया गया है। वहीं पुलिस लाइन से भेजे गए हेड कांस्टेबल अनिल अब खरखौदा पुलिस स्टेशन के मुंशी का पदभार संभालेंगे। एसआई सतनारायण, एसआई नरेश, एएसआई जसबीर, हेड कांस्टेबल संजीव, हेड कांस्टेबल दलबीर सहित विभिन्न थानों व पुलिस लाइस से सिपाहियों को खरखौदा थाने में भेजा गया है।
गौरतलब है कि शराब घोटाले की जांच खरखौदा के इसी पुलिस स्टेशन में चल रही है। अब तक की जांच में जिन पुलिसकर्मियों की संलिप्तता मानते हुए पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया था उनमें से ज्यादातर हाल समय में भी इसी थाने में तैनात थे। पुलिस के आला अधिकारियों को भी लग रहा था कि शराब घोटाले की हो रही जांच के दौरान यहां पर तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा अंदर की बातों को लीक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..........
इनका कहना है
प्रशासनिक सुधार के लिए यह कार्रवाई की गई है। लंबे समय से पुलिस स्टेशन से तबादले नहीं किए गए थे, ऐसे में पुलिस स्टेशन के स्टाफ को बदला जाना जरूरी था।
-जश्नदीप रंधावा, एसपी सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें