रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के यूथ सेंटर फॉर स्किल डेवलपमेंट फॉर ऑल सर्विसेज के तत्वावधान में 5 से 13 जुलाई तक सॉफ्ट स्किल्स एंड एसएसबी गाइडेंस प्रोग्राम-सेकेंड पार्ट का आयोजन किया जाएगा। यूथ सेंटर फॉर स्किल डेवलपमेंट की परियोजना निदेशिका प्रो. शालिनी सिंह ने बताया कि यूनिवर्सिटी कैंपस स्कूल, यूटीडी समेत संबद्ध महाविद्यालयों के वर्तमान और पूर्व छात्र, जिनके सीडीएस, एएफसीएटी, एनडीए, एनसीसी स्पेशल, जेएजी, टीजीसी और टीईएस डायरेक्ट एंट्री के एसएसबी कॉल लेटर आ चुके हैं, वह भाग ले सकते हैं। इस संबंध में 5 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि यूथ सेंटर फॉर स्किल डेवलपमेंट के तहत प्रशिक्षण प्राप्त लगभग 350 से ज्यादा विद्यार्थियों का चयन भारतीय सशस्त्र सेना, अर्धसैनिक बल और अन्य सरकारी सेवाओं में हुआ है। संवाद