फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ व दिव्यांगजन की सेवा समाज में सबसे बड़ी : सुमन बाला

Thu, 03 Jul 2025 02:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। दिव्यांगजन व वरिष्ठ नागरिकों की सेवा समाज की सबसे बड़ी सेवा है। चलने-फिरने में असमर्थ वरिष्ठजन व दिव्यांगों की जिंदगी को सुगम बनाने की दिशा में जिला रेडक्रॉस सोसाइटी निरंतर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में सोसाइटी की ओर से जांच शिविर लगाना सराहनीय है। यह कहना है हॉस्पिटल वेलफेयर सेक्शन की चेयरपर्सन एवं उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह की पत्नी सुमन बाला का। वह ग्राम पंचायत बनियानी व अलिम्को कंपनी के सहयोग से लगाए गए शिविर में बुधवार को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन

शिविर में जिले के विभिन्न गांवों के वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगों का पंजीकरण किया गया। यह पंजीकरण बैटरी वाली रिक्शा, व्हीलचेयर, कानों की मशीन, घुटनों की कमर की बेल्ट के साथ चश्मे के लिए किया गया है। उन्होंने गांव में दिव्यांग के नाम पर एक पौधा लगाया। यह पौधा महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की टीम की ओर से लाया गया था।
मुख्य अतिथि ने विभिन्न कार्यों में सेवा देने वाले वॉलंटियर को प्रशंसा पत्र देकर भी सम्मानित किया गया। कंपनी की टीम से इंजीनियर राजेश, सुशील, दीपिका, कृष्णा ने जांच सहयोग दिया। इस मौके पर सोसाइटी सचिव श्याम सुंदर, सरपंच राम जीवन, पंच पूजा, सुनीता, गीता, सपना, सिकंदर, सरोज, महिपाल काला, मोनू, रविंद्र समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें