फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसंत ऋतु नवचेतना का प्रतीक : डॉ. यशपाल

विज्ञापन
फोटो नंबर-15बसंत उत्सव कार्यक्रम में मौजूद अति​थि व छात्राएं। स्रोत-संस्थान
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय में मंगलवार को संगीत विभाग के तत्वावधान में दो दिवसीय बसंतोत्सव एवं सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह के प्रेरणादायक संबोधन से हुआ। इस अवसर पर डॉ. यशपाल ने कहा कि बसंत ऋतु नवचेतना, सकारात्मक ऊर्जा और आत्मिक जागरण का प्रतीक है।
विज्ञापन

दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें समूह एवं एकल नृत्य तथा समूह एवं एकल गायन प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन निर्णायक मंडल की सदस्य डॉ. मनीषा सैनी, डॉ. मनदीप एवं डॉ. हरमीत कौर द्वारा किया गया। वहीं फाइन आर्ट एवं साहित्यिक गतिविधियों के लिए डॉ. नीलम, डॉ. पूनम यादव, डॉ. राधिका एवं डॉ. ज्योति यादव निर्णायक मंडल में शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें