वर्ल्ड मास्टर गेम में दो सिल्वर मेडल जीतने पर गुलशन शर्मा को सम्मानित करते खेल मंत्री गौरव गौतम
रोहतक। खेल मंत्री गौरव गौतम ने वर्ल्ड मास्टर गेम में दो सिल्वर मेडल जीतने पर रोहतक निवासी गुलशन शर्मा को पंचकूला के सेक्टर 5 में सम्मानित किया। इसके अलावा अन्य जिलों के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया। हरियाणा एथलेटिक्स महासंघ के महासचिव राम किशोर शर्मा ने सभी खिलाड़ियों की उपलब्धियों के बारे में बताया और सरकार से उचित सहायता की मांग रखी। खेल मंत्री ने खिलाड़ियों के उत्साह जज्बे की तारीफ की व उचित सहयोग का आश्वासन दिया। संवाद