गांव बहुजमालपुर में बन रही अवैध कॉलोनी में निर्माण को तोड़ता बुलडोजर। स्रोत : प्रशासन
रोहतक। जिला प्रशासन की ओर से रोहतक नियंत्रित एवं शहरी क्षेत्र में अवैध रूप से किए जा रहे निर्माण/कॉलोनियों को गिराने का लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जो भविष्य में जारी रहेगा। इस अभियान के तहत जिले और गांव बहुजमालपुर में लगभग तीन एकड़ में विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में एक अवैध निर्माण और पक्का व कच्चा रोड नेटवर्क तोड़ा गया।
उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि जिला में अवैध निर्माण अथवा अवैध कॉलोनियों को पनपने नहीं दिया जाएगा। इनके खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। जिला नगर योजनाकार सुमनदीप ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने जीवन की पूंजी अवैध निर्माणों या डीलर/भू-मालिकों द्वारा काटी जा रही अवैध काॅलोनियों में निवेश न करें।