रोहतक। वैश्य महाविद्यालय में शारीरिक शिक्षा और खेल विभाग की ओर से शुक्रवार को बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन करवाया। इसमें 16 प्रतिभागियों ने भाग लिया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. संजय गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों के उत्साह को बढ़ाते हुए कहा खेलों से एकाग्रता और कर्मठता का विकास होता है। खेलों से छात्र जीवन के हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के काबिल बनते हैं, और साथ ही बैडमिंटन की बारीकियों से भी अवगत कराया। विभागाध्यक्ष डॉ. पुरुषोत्तम ने सभी प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना की और खेल के दिशानिर्देशों से अवगत कराया। प्रतियोगिता में वंश ने प्रथम, मानव ने द्वितीय और आयुष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर उप प्राचार्य डॉ. फूल सिंह यादव, डॉ. दिनेश, रानी बंसल, डॉ. संगीता गुप्ता, डॉ. रितु, मनोज गर्ग और अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।