फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए खेल कैलेंडर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। अंडर-11 आयु वर्ग के लड़के व लड़कियों की जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का खेल कैलेंडर जारी कर दिया गया है। इसमें विभिन्न खंडों के विजेता खिलाड़ी भाग लेंगे। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार के दिशा-निर्देशन में कैलेंडर जारी किया गया है। खंड मातनहेल शारीरिक शिक्षक संघ के प्रधान जयप्रकाश जाखड़ ने बताया कि प्रतियोगिताएं 12 अगस्त को जिले के विभिन्न स्थानों पर खंड शिक्षा अधिकारियों की देखरेख में होंगी।
विज्ञापन


एथलेटिक्स, खो-खो, रस्साकस्सी, शतरंज, कैरम और सांस्कृतिक कार्यक्रम बाल भारती पब्लिक स्कूल एनटीपीसी झाड़ली में होंगे। कबड्डी ब्रिगेडियर रण सिंह अकेडमी डीघल, स्केटिंग स्कॉलर ग्लोबल स्कूल बहादुरगढ़, जिम्नास्टिक मून स्टार अकेडमी झज्जर, योगा सरस्वती शिशु मंदिर बेरी और कुश्ती दम्मा वाला धाम बेरी में आयोजित होगी। सभी खिलाड़ी, टीम इंचार्ज और तकनीकी अधिकारी सुबह 8:30 बजे आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे और खेलों के सफल संचालन में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें