इस हादसे के बाद कार पलट गई और चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने बेटे सुप्रवीन के बयान पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। अटायल गांव निवासी राज सिंह तिलक नगर में रह रहे थे।
रोहतक जिले के नसीरपुर हाईवे पर वीरवार शाम एक सड़क हादसे में सेवानिवृत्त कानूनगो राजसिंह (61) की मौत हो गई। उनकी स्कूटी को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार पलट गई और चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने बेटे सुप्रवीन के बयान पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
अटायल गांव निवासी राजसिंह तिलक नगर में रह रहे थे। वे नसीरपुर गांव से लौट रहे थे। उनके छोटे बेटे सुप्रवीन ने बताया कि पिता स्कूटी पर आगे चल रहे थे। वह अपनी बाइक से पीछे आ रहे थे। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। सदर थाना प्रभारी नीरज ने बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
परिवार में पत्नी, दो बेटे और तीन शादीशुदा बेटियां
नसीरपुर आउटर रिंग रोड पर जींद रोड की ओर से आई कार ने स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार भी पलट गई। राहगीरों ने राजसिंह को एक निजी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।राजसिंह अपने पीछे पत्नी बबीता, दो बेटे रविदत्त (27), सुप्रवीन (24) और तीन शादीशुदा बेटियां छोड़ गए हैं।