रोहतक। ट्रेनों में बहुत ज्यादा भीड़ होने के कारण भारतीय रेल ने अमरनाथ जाने वाले यात्रियों के लिए जबलपुर से वैष्णो देवी कटरा तक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन 15 जुलाई से 5 अगस्त तक प्रत्येक सोमवार को जबलपुर से और 16 जुलाई से 6 अगस्त तक प्रत्येक मंगलवार को वैष्णो देवी धाम कटरा से चलेगी। इसमें 24 कोच होंगे। इसमें 2 एसएलआर, 11 स्लीपर कोच, 6 एसी थ्री टियर, 2 एसी टू टियर और एक फर्स्ट क्लास कोच शामिल होगा। अभी फिलहाल कटरा जाने वाली ट्रेन में 80 से 90 की वेटिंग चल रही है। रोहतक स्टेशन से हर रोज 50 यात्री वैष्णो धाम जा रहे है। यहां से सिर्फ एक ट्रेन ही वैष्णो धाम जाती है, जिसकी वजह से यात्रियो को काफी परेशानी हो रही है। उन्हें वैष्णो धाम जाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
अब सरकार ने यात्रियों की समस्या को समाधान करने के लिए अमरनाथ यात्रा स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया है। गाड़ी संख्या 01707/1708 होगी। गाड़ी संख्या 1707 रोहतक स्टेशन पर सोमवार को रात 12:44 पर पहुंचेगी और स्टेशन पर 2 मिनट बाद 12:46 पर प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 1708 कटरा से शाम 6:10 पर चलकर मंगलवार को 4:02 पर रोहतक पहुंचेगी उसके बाद 2 मिनट बाद 4:04 पर नई दिल्ली की तरफ प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन से अमरनाथ जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी, क्योंकि वैष्णो धाम तक वह आसानी से यात्रा कर सकते है। यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर रेलवे स्टेशन पर जाकर टिकट बुक करा सकते है।
आम लोगों को भी मिलेगी राहत
रेलवे की ओर से शुरू की गई इस नई ट्रेन की सुविधा बाबा बर्फानी के श्रद्धालुओं के साथ आम नागरिकों को भी फायदा होगा। इसमें नई दिल्ली, जींद जंक्शन, जाखल जंक्शन जाने वाले यात्री मुख्य है। लोगों के लिए कटरा या वैष्णो देवी जाना होगा।