फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 15 जून से शुरू होगा मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। भारत निर्वाचन आयोग एवं हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार 15 जून से मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) किया जाएगा। कार्यक्रम के अनुसार 15 जून से 14 जुलाई तक गणना का कार्य होगा।
विज्ञापन

इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना व मृत, स्थानांतरित या डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम हटाकर वास्तविक मतदाताओं का सही रिकॉर्ड तैयार करना है। इसकी जानकारी उपायुक्त सचिन गुप्ता की तरफ से दी गई है।
उपायुक्त ने लोगों से इस अभियान में पूरा सहयोग करने की अपील की है। एसआईआर पूरा होने के बाद मतदान केंद्रों का रेशनलाइजेशन किया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) के निर्णय से असंतुष्ट होता है तो वह जिला मजिस्ट्रेट व बाद में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष अपील कर सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें