फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: इंदिरा कॉलोनी में चलाया नशे के खिलाफ विशेष अभियान

विज्ञापन
23सीटीके39...इंद्रा कॉलोनी में तलाशी करती हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो युनिट की टीम
विज्ञापन
रोहतक। स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रोहतक टीम ने रविवार को नशे के खिलाफ विशेष अभियान के तहत इंदिरा कॉलोनी में छानबीन की। जांच टीम में डॉग स्क्वायड की टीम भी शामिल रही। निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि कंट्रोल ब्यूरो के प्रमुख ओपी सिंह, पुलिस अधीक्षक पंखुड़ी कुमार व डीएसपी सतेन्द्र कुमार के निर्देश पर पूरे प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया है। इसके तहत उप निरीक्षक जयबीर की अगुवाई में टीम ने कई इलाकों में जांच की। हालांकि जांच में किसी तरह का नशीला पदार्थ नहीं मिल सका। जांच टीम ने निवासियों से भी अपील की कि नशा बिकता हुआ दिखाई दे तो हरियाणा एनसीबी के टोल फ्री न. 9050891508 पर बेफिक्र होकर सूचना दें। ताकि नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें