फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: लाढ़ौत में बिजली लाइन से हुई स्पार्किंग, 20 एकड़ गेहूं की फसल राख

विज्ञापन
21-रोहतक के भैया पुरा व लाढ़ौत के खेतों में लगी आग के बाद गेहूं फसल हुई राख। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
रोहतक। भैयापुर व लाढ़ौत गांव में रविवार को गेहूं की फसल में आग लग गई जिससे 20 एकड़ में तैयार फसल राख हो गई। किसानों ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे खेतों से गुजरती बिजली लाइन में स्पार्किंग हो गई है जिससे गेहूं की फसल चपेट में आ गई।
विज्ञापन

रबी सीजन में पहली बार रविवार को खेतों में आग लगने से फसलों से किसानों के नुकसान का मामला आया है। भैयापुर पावर हाउस से बोहर में जाने वाली बिजली की लाइन में दोपहर करीब एक बजे स्पार्किंग हो गई है। इससे भैयापुर व लाढ़ौत में खड़ी गेहूं की फसल जल गई।
सूचना मिलते ही किसानों खेताें में पहुंच गए और आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान करीब तीन फायर ब्रिगेड, 12 ट्रैक्टरों व स्थानीय लोगों से प्रयास कर दोपहर 1:45 बजे के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

भैयापुर निवासी अमित ने बताया कि तीन एकड़ फसल का नुकसान हो गया। दोपहर करीब एक बजे बोहर फीडर में बिजली की लाइन चालू होने के कारण स्पार्किंग हो गई। लाढ़ौत निवासी संदीप का कहना है कि 6 एकड़ फसल जल गई है।
ग्रामीणों व सरपंच ने बिजली निगम को पत्र लिखकर बिजली की लाइन को बंद करने की मांग की थी लेकिन विभाग की ओर से बिजली की लाइन बंद नहीं गई है। आरोप है कि बिजली निगम की लापरवाही से किसानों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी में पता लगा है कि फीडर की लाइन में ब्रेक डाउन हुआ था जिससे स्पार्किंग हुई है।
-अनिल नागर, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम।

21-रोहतक के भैया पुरा व लाढ़ौत के खेतों में लगी आग के बाद गेहूं फसल हुई राख। स्रोत : ग्रामीण

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें