रोहतक। एसपी राहुल शर्मा ने लॉकडाउन में गाइडलाइन के पालन कराने और रात्रि के समय गश्त के लिए पांच डीएसपी और पांच इंस्पेक्टर की ड्यूटी लगाई है। सभी अधिकारी शिफ्ट के अनुसार अपने थाना क्षेत्रों में निगरानी के साथ ही जांच करेंगे। 20 मई तक के संपूर्ण लॉकडाउन पर कड़ी नजर भी रखेंगे। इसके अलावा सभी थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, नाका पर तैनात पुलिस निरंतर ड्यूटी करेंगे।
एसपी ने बताया कि कोरोना के बढ़ते हुए प्रभाव को मद्देनजर रखते हुए राज्य सरकार के 2 मई को जारी आदेशों के अनुसार संपूर्ण हरियाणा में 3 मई से 10 मई तक लॉकडाउन लगाया गया है। इसके चलते अधिकारियों की चेकिंग ड्यूटी लगाई गई है। इस दौरान चेकिंग अधिकारी द्वारा जिले में तैनात सभी पीसीआर, राइडर एवं नाका को भी चेक करेंगे। इसके साथ सभी एसएचओ मोबाइल, चौकी मोबाइल गश्त पार्टियों को भी चेक किया जाएगा।