फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौरी मार्केट लूट, दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 07 Jul 2015 02:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
शौरी मार्केट लूट मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


व्यापारी अंकुश परुथी पर फायरिंग कर साढ़े पांच लाख रुपये लूटने वाले आरोपी वारदात के बाद गंगा नहाने की तैयारी में थे।

तीनों आरोपी लूट के पैसे से हरिद्वार और ऋषिकेश जाने की योजना बना रहे थे।

एक आरोपी तो शहर से बाहर निकल गया बाकी दोनों सीआईए 1 के शिकंजे में आ गए। गिरफ्तार आरोपियों में अनाज मंडी निवासी रवि उर्फ जुली और जनता कॉलोनी निवासी सुनील शामिल हैं।

आरोपियों को नए बस स्टैंड और नए गोहाना बाईपास से पकड़ा गया है। पुलिस दोनों को मंगलवार को कोर्ट में पेश करेगी।

जूली ने चलाई थी अंकुश पर गोली
पुलिस सूत्रों की मानें तो शोरूम में घुस अंकुश परुथी पर जूली ने गोली चलाई थी।

आरोपी पिछले काफी समय से मार्केट की अलग-अलग दुकानों पर मजदूरी करता था। हालांकि आरोपी ने कभी अंकुश की दुकान पर काम नहीं किया।

पूछताछ में खुलासा किया कि मैं पिछले काफी समय से अंकुश की दुकान पर नजर रखे हुए था। सीआईए 1 प्रभारी मनोज वर्मा ने बताया कि जूली के खिलाफ पहले भी अलग-अलग थानों में दो केस दर्ज हैं। एक लड़ाई झगड़े का और दूसरा मामला शस्त्र अधिनियम का है।
विज्ञापन

तीसरा आरोपी भी जनता कॉलोनी का
24 घंटे तक दोनों आरोपियों को हिरासत में रखने के बाद भी पुलिस तीसरे आरोपी तक नहीं पहुंच सकी है। सूत्रों का कहना है कि तीसरा आरोपी भी जनता कॉलोनी का रहने वाला है। सुनील टेलर वाली गली में एक दुकान पर काम करता था। जूली के संपर्क में आने के बाद आरोपियों ने लूट की योजना बनाई। हालांकि सीआईए का कहना है कि सुनील का फिलहाल कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है।  
रिकवरी के नाम पर कर रहे गुमराह
आरोपी पुलिस को सूचना देने के नाम पर गुमराह कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि कभी जूली फरार आरोपी के पास रुपये बताता है तो सुनील अपने बयान में जूली के पास ही रुपये होने की जानकारी दे रहा है। पुलिस का मानना है कि जब तक  तीसरा आरोपी गिरफ्तारी नहीं होता तब तक बरामदगी में मुश्किल आएगी।  
विज्ञापन

पूछताछ और मुखबिरी से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज किला रोड, रेलवे रोड और शौरी मार्केट में काम करने वाले कर्मचारियों को दिखाई। बताया जा रहा है एक-दो कर्मियों ने ही इन आरोपियों की पहचान की और पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे। मुखबिरी के आधार पर दोनों आरोपियों को नए बस स्टैंड के पास से दबोच लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें