09सीटीके03... प्रधान के पद पर सोनू हरजाई, महासचिव के पद पर धीरज कुमार,के जीतने पर स्वागत करते म
रोहतक। मूक बधिर संघ रोहतक की जनरल बाॅडी के चुनाव में सोनू हरजाई को प्रधान व धीरज कुमार को महासचिव चुना गया। चुनाव निर्विरोध हुआ। संघ के उप प्रधान पद के लिए चयन मतदान से हुआ। इसमें अंकित को 10 वोट, सौरभ को 17 व संदीप को आठ वोट मिले। कुल 35 वोट पोल हुए। शेष जनरल बॉडी के सदस्य भी निर्विरोध चुने गए।
यह चुनाव हरियाणा मूक बधिर कल्याण संघ गुरुग्राम की ओर से भेजे गए उपप्रधान हरि प्रसाद, सहसचिव मुकेश शर्मा की देखरेख में निष्पक्ष ढंग से संपन्न हुआ। संघ की नई कार्यकारिणी में सुमित हुड्डा सह सचिव, रजिंदर सहगल कोषाध्यक्ष, संदीप खन्ना खेल सचिव, अंकित सांस्कृतिक सचिव, ऋषिकेश शर्मा सलाहकार, योगेश भोला कार्यकारी सदस्य, साहिल कार्यकारी सदस्य चुने गए।