फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: भाजपा को एक और झटका; एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी, कांग्रेस में होंगे शामिल

Mon, 09 Sep 2024 05:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

उन्होंने एक दिन पहले सांसद दीपेंद्र हुड्डा से मुलाकात की थी। वह कलानौर हलके से टिकट मांग रहे थे। वे 2014 में पार्टी में शामिल हुए थे। 
विज्ञापन
एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक जिले के कलानौर हलके से टिकट न मिलने से नाराज भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सूरजमल किलोई ने पार्टी छोड़ दी है। सोमवार को मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, संगठन मंत्री, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेज दिया है। 

विज्ञापन


किलोई ने अपने एकता कॉलोनी स्थित कार्यालय में कहा कि पिछले दिनों कलानौर विधानसभा आरक्षित से भाजपा के उम्मीदवार की जो घोषणा हुई। पार्टी ने जातिगत समीकरण नहीं देखा। क्योंकि रविदास समाज की कलानौर विधानसभा में सबसे ज्यादा वोट है।



बार-बार भाजपा के टिकट लेने वाले उम्मीदवारों ने संगठन से अपील की कि वे रविदास समाज को टिकट दें, लेकिन पार्टी ने ऐसा नहीं किया। इस कारण वे भारतीय जनता पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे रहे हैं। 11 सितंबर को कांग्रेस भवन आंबेडकर चौक पर कांग्रेस में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें