सोनीपत। देहरादून में 14 से 16 सितंबर तक होने वाली 37वीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सोनीपत के 17 युवा एथलीट हिस्सा लेंगे। खिलाड़ी ट्रैक एवं फील्ड की विभिन्न स्पर्धाओं में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में अलग-अलग राज्यों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के शामिल होने से सोनीपत के एथलीटों के सामने कड़ी चुनौती रहेगी।
करण नैन 100 मीटर और लकी 200 मीटर दौड़ में हिस्सा लेंगे, जबकि अर्पित 1000 मीटर में चुनौती पेश करेंगे। बाधा दौड़ में नवदीप और मानव 80 मीटर तथा शिवम 60 मीटर स्पर्धा में उतरेंगे। थ्रो इवेंट में मेहुल और वंश मोर हैमर थ्रो, रविंदर और दक्ष सोलंकी भाला फेंक तथा रक्षित बेनीवाल गोला फेंक में भाग लेंगे।
संयुक्त स्पर्धाओं में अंशुल पेंटाथलॉन, वंश कुमार और कार्तिक शर्मा ट्रायथलॉन-बी तथा दीपांशु लठवाल ट्रायथलॉन-सी में प्रतिभागिता करेंगे। लड़कियों की श्रेणी में रेणु और भावना लंबी कूद में सोनीपत का प्रतिनिधित्व करेंगी। संवाद