फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकेश उर्फ गोगी को पनाह देने का आरोपी सोनीपत का युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सीआईए पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर जयपाल पांचाल से एक करोड़ की चौथ मांगने के आरोपी लोकेश उर्फ गोगी को पनाह देने के आरोप में सोनीपत जिले के गांव कुमासपुर के युवक रितिक को गिरफ्तार किया है। सोमवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

एसआई अनेश कुमार प्रभारी सीआईए प्रथम ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर जयपाल पांचाल सिटी थाने में केस दर्ज कराया था कि लोकेश उर्फ गोगी ने उसे फोन करके एक करोड़ की चौथ मांगी है। इसके चलते पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर को सुरक्षा उपलब्ध कराई थी। एक जुलाई को जब प्रॉपर्टी डीलर अपने घर के बाहर था तो दो युवकों ने उसके ऊपर फायरिंग की थी। हालांकि जयपाल बाल-बाल बच गया था। जांच में सामने आया था कि गोगी के कहने पर पांचाल पर फायरिंग की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गोगी को बहादुरगढ़ से पिछले सप्ताह गिरफ्तार कर लिया था। जांच में पता चला कि उसने ही प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग की साजिश रची। साथ ही उसे कमासपुर के युवक ने पनाह दी थी। पुलिस ने पनाह देने के आरोपी रितिक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें