फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे न देने पर बुजुर्ग ने मारा थप्पड़ तो युवक ने लाठी से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिले के गांव मोखरा में एक बुजुर्ग ने पैसे न देने पर एक युवक को बड़ा होने के नाते थप्पड़ मार दिया। जवाब में युवक ने बुजुर्ग को लाठियों से पीट कर घायल कर दिया। इस संबंध में बहुअकबरपुर थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मोखरा निवासी 70 वर्षीय शीलकराम ने दी शिकायत में बताया कि वह बुढ़ापा पेंशन के सहारे गुजारा चला रहा है। तीन माह पहले उसके चाचा का लड़का जगबीर पत्थर की टुकड़ी लेकर गया था, जो उससे उम्र में छोटा है। अब उसने जगबीर से टुकड़ी के पैसे मांगे तो उसने मना कर दिया। साथ ही गाली-गलौज करने लगा। इससे पीड़ित का ब्लड प्रेशर बढ़ गया। उसने जगबीर को बड़ा होने के नाते थप्पड़ मार दिया। इसके बाद दूध लेने चला गया। वापस आया तो शाम करीब साढ़े 7 बजे जगबीर ने उसे रोक लिया। साथ ही लाठी से हमला कर दिया। बोला, पैसे मांगे तो जान से मार दूंगा। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें